मुंगेर, फरवरी 5 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। जुआ खेलने की लत किस तरह एक परिवार को बर्बादी के कगार पर ला सकती है, इसका ताजा उदाहरण मुंगेर में सामने आया है। जमालपुर के छोटी केशोपुर नालापार निवासी परशुराम कुमार ने कर्ज के दबाव में आकर सल्फास खा लिया, जिसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। कर्ज बढ़ने के साथ बढ़ता गया दबाव भी: जानकारी के अनुसार परशुराम कुमार जुए का आदी हो गया था। जुए की लत के चलते उसने दोस्तों, रिश्तेदारों और महाजनों से लगातार कर्ज लेकर खेलना शुरू कर दिया। परिजनों ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया और कुछ कर्ज भी चुकाया, लेकिन उसकी आदत नहीं छूटी। समय के साथ उस पर कर्ज की रकम तीन लाख रुपये से अधिक हो गई। वही कर्ज बढ़ाने के साथ-साथ उस पर कर्ज का दबाव भी बढ़ता गया, जिसका परिणाम इस रूप में सामने आया। कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.