उन्नाव, नवम्बर 26 -- सोनिक। जुए का विवाद फायरिंग की असल वजह निकल कर सामने आई। बहन के चचेरे देवर का साथ देने पर भोला सिंह पर फायरिंग की गई थी। घायल भोला सिंह हैलट में भर्ती है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपितों पर रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार देर शाम गांव के कोमल यादव ने पुरानी रंजिश के चलते भोला सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। भोला के सिर से असलहा सटाकर गोली मार दी। वह जख्मी होकर भूमि पर गिर पड़ा और लहूलूहान हो गया। हमलावर कोमल यादव आपने साथियों के साथ भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले। भोला को भूमि पर खून से लथपथ पड़ा देख चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हैलट रेफर है। बताया गया कि भोला की बहन पड़ोस के गांव ओरहर में ब्याही है। उसके चचेरे देवर कल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.