रांची, जनवरी 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव पदाधिकारी की घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों के चयन के लिए झारखंड का चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में शनिवार को भाजपा के नेशनल रिटर्निंग अफसर सह सांसद के लक्ष्मण ने अधिसूचना जारी की। झारखंड में जिलाध्यक्षों की घोषणा शुक्रवार को हो गई थी। जिलाध्यक्षों के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। इस चुनाव में जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.