मेरठ, फरवरी 16 -- परीक्षितगढ़ में पशु व्यापारी और उसकी पत्नी ने बेटे को बचाने के लिए डकैती की झूठी पटकथा रच दी। थाना पुलिस सर्विलांस और एसओजी स्वाट टीम ने खुलासा करते हुए माता-पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जुआ में दांव लगाकर बेटा 32 लाख रुपये की रकम हार गया था। पुलिस ने आरोपी को मुजफ्फनगर में बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के सौंदत गांव में पशु कारोबारी इसरार अहमद हाल में किराना की दुकान चलाता है। उसका बेटा साजिद लकड़ी की ठेकेदारी, राशिद ट्रक चालक और शाहिद सिलाई का काम करता है। सबसे छोटा बेटा अब्दुल वाहिद बीमार है। गुरुवार रात घर में इसरार पत्नी अनवरी खातून के साथ एक कमरे में सो रहा था। मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से लगी थी। अनवरी ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे पांच बदमाश घर में घुसे। आहट होने पर वह अकेली पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.