मऊ, मई 17 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव स्थित धरौली रेलवे लाईन के पास से कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की देर शाम जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से ताश के पत्ते और नकदी बरामद की है।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह को शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली की स्थानीय नगर अंतर्गत बड़ागांव क्षेत्र के धरौली स्थित रेलवे लाईन के किनारे कुछ युवक हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद कोतवाली के उपनिरीक्षक शुभम त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चारों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमश: अनिल कुमार निवासी धरौली घोसी, शिवम राय निवासी सूरजपुर थाना दोहरीघाट, काशीनाथ निवासी धवरियासाथ थाना...