जुआ खेलने से रोकने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप
औरैया, जून 17 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर में दरवाजे के सामने जुआ खेलने और शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। मोहल्ला राजीव नगर निवासी डाल सिंह पुत्र स्वर्गीय मेवालाल ने पुलिस को बताया कि वह छोटा हाथी वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ दबंग लोग उसके घर के सामने बने चबूतरे पर अक्सर शराब पीते और जुआ खेलते हैं। पीड़ित के अनुसार सात जून की रात करीब 11:45 बजे वह काम से लौटकर घर पहुंचा तो उक्त लोग शराब के नशे में जुआ खेल रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे लेकर हमलावर हो गए। वह बचने के लिए घर के अंदर भागा, लेकिन आरोप है कि आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.