मुंगेर, मार्च 28 -- धरहरा, एसं.। धरहरा थानाक्षेत्र के कुदरताबाद में गुरुवार की रात जुआ खेलने से इंकार करने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। घटना में घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जानकारी के अनुसार कुदरताबाद निवासी सूरज कुमार अपने दोस्तों के साथ गांव के पुस्तकालय के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक पहुंचा और जुआ खेलने के लिए दबाव बनाने लगा। सूरज और उसके साथियों ने जुआ खेलने से मना किया तो उसने सूरज कुमार के साथ मारपीट करने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को बचाया। घायल सूरज को स्थानीय लोगों की मदद से धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.