आरा, अप्रैल 15 -- पीरो। पुलिस ने पीरो थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दीपक गुप्ता के नेतृत्व में नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सघन पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने ताश की 52 पत्ती और 36339 रुपये बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...