फरीदाबाद, फरवरी 26 -- पलवल, संवाददाता। कैंप थाना क्षेत्र की शमशाबाद कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जुआ खेलने के लिए रुपये न मिलने पर बेटे ने अपनी मां की ईंट मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार किठवाड़ी पुलिस चौकी में तैनात एएसआई पवन कुमार ने इस संबंध में शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक बुधवार को शमशाबाद कॉलोनी निवासी इंद्रेश ने पुलिस को सूचना दी कि पड़ोस में रहने वाली 65 वर्षीय गजना के घर से झगड़े की आवाजें आ रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इंद्रेश ने पुलिस को बताया कि जब वह गजना के घर के गेट पर पहुंचा तो उसने उनके बेटे नानचंद को घर से तेजी से बाहर निकलते देखा। उसे कुछ संदेह हुआ तो वह घर...