जुआ खेलने का विरोध करने पर युवक का सिर फोड़ा, पैर तोड़ा
देवरिया, मई 18 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रायपुर चलाल रगड़गंज निवासी वीरन साहनी पुत्र लालसा साहनी ने मोहल्ले में जुआ खेलने का विरोध किया तो धंधे से जुड़े लोगों ने उंसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से उसका सिर फटा और पैर फैक्चर हो गया। कार्रवाई के पुलिस के पास पहुंचा तो मेडिकल कराने की बात कह पुलिस ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रतिवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।प्रतिवेदन में पीड़ित वीरन साहनी ने बताया कि 12 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने घर जा रहा था। मोहल्ले में एक घर के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। सिर फटने और पैर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर किसी तरह जान बची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.