कानपुर, जून 11 -- कल्याणपुर। रावतपुर में जुआ खेलने से इनकार करने पर एक युवक उसके पिता के साथ मार पीटकर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने नौ नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रावतपुर निवासी संतोष सिंह ने बताया कि चार जून की रात उनका बेटा अभिषेक कुमार कैब चलाकर घर लौट रहा था। रास्ते में मोहल्ले में रहने वाले सोनू सोनकर, मोनू सोनकर, हिमांशु सोनकर, तिवारी, समीर, राहुल सोनी, रितेश पासवान, प्रिंस सोनकर और दीपू सोनकर समेत चार अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी ने अभिषेक पर जुआ खेलने का दबाव बनाया। बेटे के इन्कार करने पर बेल्ट, ईंट और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पत्नी को डिस्चार्ज कराकर घर लौट रहे संतोष को भी रास्ते में आरोपितों ने घेर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि ...