प्रयागराज, मई 14 -- मुट्ठीगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में सिद्धार्थ निवासी चकिया, रंजीत कुमार निवासी मोहत्सिंगगंज और बेबी साहू उर्फ बिट्टी निवासी मालवीय नगर शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते, 20 हजार 870 रुपये नकद और तीन हजार दो सौ रुपये तलाशी से बरामद किए। मामले में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...