नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। सुल्तानपुरी इलाके में स्पेशल स्टाफ ने गुरुवार रात छापा मारकर जुआ खेलते हुए पांच महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 64,950 रुपये और अन्य सामान बरामद हुआ। डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक एसआई विपिन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान महिलाएं भागने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन टीम ने सभी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 26 वर्षीय साजन भी शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इलाके में जुआ खेल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.