मऊ, फरवरी 20 -- मधुबन। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मधुबन पुलिस ने अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने क्षेत्र के खीरीकोठा स्थित पूरब दिशा के एक बगीचे में छापेमारी कर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने फड़ पर रखे 1600 रुपये नकद, ताश के 52 पत्ते बरामद किए। वहीं पकड़े गए आरोपियों की जामा तलाशी लेने पर उनके पास से 710 रुपये अतिरिक्त बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीकांत साहनी, जयराम भारती, मनोज मल्ल, राजेश राजभर एवं दिनेश राजभर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.