औरैया, जून 16 -- दिबियापुर, संवाददाता। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिबियापुर पुलिस ने मंगलवार को जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश की गड्डी बरामद कर आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के आगे विकास वैली की ओर जाने वाली सड़क पर एक मकान के बगल स्थित खाली स्थान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना पर थाना दिबियापुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शहनवाज, संजय कुमार, राहुल सिंह, रितेश, विक्रम सिंह, नीरज, बीनू, टुनटुन गुप्ता तथा हरेन्द्र के रूप में हुई है। सभी दिबियापुर क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आर...