जुआ खेलते दो गिरफ्तार
हापुड़, मई 23 -- हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र में जुआ खेल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते, एक प्लास्टिक का कट्टा और 620 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उपनिरीक्षक नकुल कुमार पुलिस टीम के साथ अयोध्यापुरी चौकी क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम तगासराय गेट के पास पहुंची। वहां सरकारी नलकूप के कमरे के पास स्ट्रीट लाइट की रोशनी में दो व्यक्ति ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाते मिले। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी तगासराय निवासी मनवीर और इंद्रगढ़ी निवासी नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.