अंबेडकर नगर, मई 31 -- अम्बेडकरनगर। अलीगंज पुलिस ने जुआ अधिनियम के आरोप में छोटी बाजार निवासी नितीश कुमार तिवारी एवं छज्जापुर मोहल्ला निवासी अनुज कपूर पुत्र राम गोपाल को गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया। पुलिस ने कश्मिरिया तिराहे से मोजनपुर रेलवे क्रासिंग जाने वाले मार्ग से उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर यादव, कांस्टेबल अनुज चौहान एवं सत्यम सिंह ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फड़ से 580 रुपए नगदी के साथ तास के 52 पत्ते भी बरामद किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...