जुआ खेलते दस जुआरी धराए
पूर्णिया, मार्च 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।गुलाबबाग पोलोग्राम मैदान में जुआ खेलते दस जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने प्लेइंग कार्ड एवं मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सदर थाना के हासदा निवासी कुंदन चौधरी, दिलीप चौहान, शास्त्रीनगर निवासी सुमित कुमार, पोलोग्राम निवासी प्रेमलाल महतो, केशव कुमार, आकाश कुमार,श्रवण कुमार साह, सुमित कुमार, सामिदेव उराव, मो सोहेल खान एवं साजन उराव के रूप में हुई है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.