आगरा, अप्रैल 13 -- शहर कोतवाली पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 6980 रुपये की नकदी, ताश गड्डी बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि रविवार की रात कोतवाली पुलिस ने औसान पुत्र खन्दारी, राहुल पुत्र सरवन सिंह निवासीगण बहेड़िया कासंगज, राजेश पुत्र बच्चू निवासी नौरथा कासगंज को बहेड़िया बम्बा के पास से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 6980 रुपये की नकदी, ताश पत्ते व चार बाइक बरामद की हैं। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है। यह भी पढ़ें- हार -जीत की बाजी लगाते सात गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...