बदायूं, मई 6 -- ओरछी/बदायूं, संवाददाता। पुलिस ने जुआ खेलते छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी व सामान बरामद किया है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव तर्क परौली से बझेड़ा जाने वाले मार्ग पर मुर्गी फार्म के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सहादत खां, अनिल, मकसूद, कदीर, खुशीराम और हरपाल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने 51,270 रुपये फड़ व 12,100 रुपये तलाशी, 52 ताश के पत्ते, एक अधजली मोमबत्ती बरामद की। इसके अलावा एक अर्टिगा कार को भी सीज किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...