जुआ खेलते चार गिरफ्तार, 13500 रुपये बरामद
उरई, जून 14 -- कालपी। संवाददाता ग्राम छोटी नादई में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को चुर्खी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना चुर्खी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छोटी नादई मोड़ से 200 मीटर आगे नीम के पेड़ के नीचे जुआ चल रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से राजेश निवासी चुर्खी, मधु उर्फ राहुल, रामगोपाल व बृजेश निवासी छोटी नादई को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी में ताश की गड्डी व मालफड़ से 13500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने धारा 13 जी के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.