मिर्जापुर, मई 25 -- मिर्जापुर। पुलिस ने रविवार की शाम अदलहाट थाना क्षेत्र के खिरौड़ी गांव स्थित एक बगीचे में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश के पत्ते भी बरामद किया हैं। उप निरीक्षक हंसराज को सूचना मिली थी कि खिरौड़ी गांव के पास बगीचे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से चार आरोपितों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में खिरौड़ी गांव निवासी सुरेश पटेल, सुभाष कन्नौजिया, रामचंद्र सिंह और संदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 800 रुपये फड़ और जामा तलाशी में 550 रुपये नकद बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ खेलने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...