लोहरदगा, अप्रैल 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र में जुआ के खिलाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार शाम नवाडीह लोहरा टोली में की गई। थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचते ही जुआ खेल रहे दर्जन भर लोग मौके से फरार हो गए। जबकि नवाडीह निवासी इनामुल अंसारी को पकड़ लिया गया। मौके से दो बाइक भी जब्त कर थाना लाया गया है। इस संबंध में किस्को थाना में कांड संख्या 15/26 दर्ज करते हुए बंगाल जुआ अधिनियम 1867 के तहत एक नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक को विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत जमानत दे दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जुआ के खिलाफ आगे भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.