लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- धौरहरा पुलिस ने आधी रात जुए के फड़ पर छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। देर रात सब-इंस्पेक्टर विनोद द्विवेदी कांस्टेबल कपिल कुमार व अजय कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बामहोरी में एक दुकान के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने अचानक दबिश दी और मौके से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से 4690 रुपये बरामद किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...