आगरा, मार्च 15 -- अमांपुर थाना पुलिस ने शनिवार की शाम जुआ के दो ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस को देख जुआ खेल रहे आरोपियों की अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 7730 रुपये की नकदी, ताश गड्डी बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है। अमांपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि कछेला गांव के निकट जुआ का फड़ लगा हुआ है। सटीक जानकारी पर पहुंचकर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। यहां से पुलिस ने सोनू, उजागर सिंह निवासीगण कछेला थाना अमांपुर, पूरन सिंह निवासी मामो कासगंज को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 4190 रुपये की नकदी, ताश गड्डी बरामद की है। जबकि हरथरा गांव के जंगल में जुआ खेलते हुए सन्तोष निवासी बढेरी थाना अमांपुर, राजू न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.