दुमका, दिसम्बर 5 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि जरमुंडी पुलिस ने गुरूवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन से दक्षिण भाग में जुआ अड्डा से जुआ खेलते रंगे हाथों दो जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। जुआ अड्डे पर पुलिस द्वारा की अचानक की गई इस कार्रवाई से जुआड़ियों में खलबली मच गई। पुलिस को देखते ही जुआ अड्डा पर मजमा लगा कर बैठे जुआड़ी बेसुध होकर इधर-उधर भागने लगे। वहीं भागने में नाकाम रहने वाले दो जुआड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिसे पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस क्रम में जुआ अड्डे से आनन- फानन में भागे जुआड़ियों के 10 बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि मनीष कुमार उर्फ मुंडा जुआ अड्डा का संचालक है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी है। दरअसल जरमुंडी पुलिस को गश्ती के दौरान ज...