छपरा, मार्च 22 -- अमनौर। पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से 36,500 रुपये नकद, 13 बंडल ताश के पत्ते और एक काली बुलेट बरामद हुई। गिरफ्तार लोगों में तीन अमनौर बाजार और दो मढ़ौरा के निवासी हैं। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सात साल से कम सजा वाले प्रावधान के तहत उन्हें बेल बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। पुलिस को इस स्थान पर लंबे समय से जुआ होने की शिकायत मिल रही थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। तरैया में चोरी से बिजली जलाने में 12 पर प्राथमिकी , लगा जुर्माना तरैया । तरैया विद्युत उपकेंद्र के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने टीम गठित कर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर चोरी से बिजली जलाने को लेकर 12 लोगों पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर लाखों रुपये ...