आगरा, फरवरी 10 -- सहावर थाना पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के लख्मीपुर दीपपुर में बने एक मकान में खेले जा रहे जुआ के अड्डे पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 29090 रुपये की नकदी, दो बाइक, दस मोबाइल, ताश पत्ते बरामद किए गए हैं। सभी जुआरियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पुलिस अग्रिम कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक सहावर थाना पर लख्मीपुर दीपपुर गांव में स्थित एक मकान में जुआ खेले जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही सहावर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह मय पुलिस बल के बताए गए स्थान पर पहुंच गए और संबंधित मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देख जुआ खेल रहे जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई। जुआरियों ने मौके से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने सभी जुआरियों को दबोच लिया। जुआरियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.