आगरा, अप्रैल 2 -- कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात क्षेत्र में जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 33 हजार रुपये की नकदी, ताश गड्डी आदि बरामद की हैं। इंस्पेक्टर राधेश्याम सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात गौशाला रोड पर जुआ खेलते हुए वाहिद हुसैन पुत्र आबिद हुसैन निवासी मोहल्ला रीथोक गंजडुंडवारा, जवाहरलाल पुत्र मथुरा प्रसाद, राजपाल पुत्र हरसुख निवासीगण अकबर नगर पलिया गजडुण्डवारा को पकड़ा है। पुलिस ने फड़ व तलाशी के दौरान 33 हजार रुपये की नकदी, 52 ताश पत्ता, मोमबत्ती, माचिस बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.