आगरा, अप्रैल 4 -- ढोलना इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने बताया कि शुक्रवार की देर रात कासगंज-अलीगढ़ रोड पर एक मंदिर के निकट जुआ की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जुआ खेल रहे ओमप्रकाश पुत्र रूपराम निवासी सतपुरा माफी ढोलना, राजेन्द्र पुत्र बाबूराम निवासी सलेमपुर ढोलना, तलाफत खां पुत्र शहीद खां निवासी मुबारिकपुर माफी ढोलना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3250 रुपये नगद, ताश पत्ते, एक टार्च बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.