कौशाम्बी, जून 14 -- कौशाम्बी थाना पुलिस ने शनिवार की शाम जुए की फड़ पर छापामारी करके पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि जाठी गांव स्थित पुजारी के भट्ठा के पीछे वाली बाग में फड़ बैठी हुई थी। मौके से सरायअकिल के बुद्धपुरी निवासी विमल पांडेय, संजय, रक्सराई निवासी पवन द्विवेदी, कल्लू व एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चिल्ला निवासी अजय सिंह को पकड़ा गया। इनके पास से 45 सौ रुपया नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। लिखापढ़ी कर आरोपियों को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...