मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ मामले में दारोगा मुन्ना कुमार के बयान पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें गिरफ्तार आमगोला पंखा टोली निवासी नीरज कुमार और फरार संचालक अंकित कुमार व उसके पिता राजकिशोर को आरोपित किया गया है।एफआईआर के अनुसार, सोमवार शाम गश्ती पर निकले दारोगा मुन्ना कुमार को स्टेशन रोड स्थित जिला परिषद भवन के सामने झोपड़ी में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। घेराबंदी कर छापेमारी में नीरज कुमार पकड़ा गया, जबकि अन्य भाग निकले। मौके से सात हजार रुपये नकद और जुआ खेलाने का सामान जब्त किया गया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि जुआ का धंधा संचालक अंकित कुमार और उसके पिता राजकिशोर के निर्देश पर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी का निकाला जाता है। यह भी पढ़ें- स्टेशन...