देहरादून, फरवरी 19 -- हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने जुआ-सट्टा और अवैध शराब के मामलों में पूर्व में जेल जा चुके चार आरोपियों के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ऐसे अपराधियों को चिह्नित किया गया जो जमानत पर छूटने के बाद भी चोरी-छिपे शराब की तस्करी और जुआ-सट्टे जैसी गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार ये आरोपी लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास करते थे, जिससे क्षेत्र में उनकी छवि गुंडा प्रवृत्ति की बन गई थी और आमजन में भय का माहौल बना रहता था। गुंडा अधिनियम के तहत जिन आरोपियों पर कार्रवाई की गई, उनमें सुफियान उर्फ बाबू पुत्र यूनुस निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर, सूरज थापा पुत्र जीत बहादुर थापा निवासी राजीव नगर कॉलोनी लाल मंदिर ज्वालापुर, श्रवण पुत्र छोटे लाल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.