पटना, जून 22 -- बाढ़ थाने के कोंदी वाहन स्टैंड के पास बंगाली जुआ अड्डे के संचालन पर कब्जा करने को लेकर वर्चस्व के लिए दो गिरोह के बीच रविवार की दोपहर जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। गोलीबारी में बेढ़ना पूर्वी पंचायत मुखिया राजकुमार का पुत्र बासोबागी गांव निवासी साहिल कुमार (15) और भाई पुरुषोत्तम कुमार (25) जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व बंगाली स्ट्राइकर जुआ के एक्सपर्ट गिरोह को बाढ़ बुलाया गया था। यह भी पढ़ें- जंगल में जन्मदिन पार्टी में शामिल युवक पर हमला सिर फटा, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज इस टीम के द्वारा बाढ़ के पोस्ट ऑफिस गली और कोंदी बस स्टैं...