गढ़वा, मई 25 -- रमना, प्रतिनिधि। रमना बाजार स्थित एक खाली पड़े चहारदीवारी परिसर में पेड़ की छाया तले संचालित हो रहे कथित जुआ अड्डे पर सोमवार के दोपहर रमना थाना पुलिस ने दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मौके पर करीब दो दर्जन लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद लोग आपत्तिजनक सामग्री समेटकर भागने में सफल रहे। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार पुलिस कार्रवाई के दौरान तीन मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। हालांकि समाचार भेजे जाने तक जब्त मोटरसाइकिलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इधर, लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि पिछले कई दिनों से कुछ रसूखदारों के संरक्षण में चलंत जुआ अड्डा संचालित किया जा रहा था। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी चहारदिवारी में जुआं खेल रहे लोगो पर पुलिस न...