जुआ अड्डा पर छापेमारी मामले में दो नामजद समेत आठ बाइक मालिक पर केस
गिरडीह, सितम्बर 29 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के गिधासिमर जंगल में अवैध तरीके से जुआ अड्डा पर छापेमारी के बाद पुलिस के द्वारा दो नामजद सहित बरामद आठ बाइक के मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। देवरी थाना के एसआई उपेंद्र यादव की शिकायत पर पप्पू राय ग्राम बाघरायडीह व अतुल उर्फ पांडेय ग्राम ढेंगाडीह सहित आठ बाइक मालिक के विरुद्ध देवरी थाना कांड संख्या 99/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी। आवेदन में उपेंद्र यादव के द्वारा बताया गया है कि सोमवार की शाम में देवरी की थाना प्रभारी के द्वारा सूचना दी गयी कि विजयसिंघा के गिधासिमर जंगल के पास अवैध तरीके से जुआ अड्डा का संचालन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरदा से जुआ खेलते सात जुआरी गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.