हापुड़, फरवरी 28 -- थाना हापुड़ देहात पुलिस ने धान मंडी क्षेत्र से जुआ खेलते चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और 200 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात में तैनात उपनिरीक्षक रामू कुमार ने बताया कि 26 फरवरी की देर रात वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गढ़ रोड स्थित धान मंडी के चबूतरे पर कुछ लोग ताश के पत्तों से बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके से गांव सोटावाली निवासी राजकुमार उर्फ राजू, गौरव, आकाश कुमार तथा नई मंडी मुरादपुर निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर ताश की गड्डी और 4200 रुपये बरामद किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.