नई दिल्ली, जुलाई 22 -- फीफा फुटबॉल विश्व कप फिनाले हो चुका है। फुटबाल का पूरा मैच जी5 पर स्ट्रीम हुआ था। अब फाइनल होने के बाद जी5 ने अपकमिंग शोज की लिस्ट अपडेट की है। इस लिस्ट को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि, इस लिस्ट में बताए गए शोज की रिलीज डेट पर अभी कोई अपडेट नहीं आया है। इस लिस्ट में 33 साल पुराना एक ऐसा हॉरर शो है जिसे देख दर्शक यकीनन डर जाएंगे। हम आपको जी5 की इस लिस्ट के उन शोज के नाम बता रहे हैं जो हिंदी में रिलीज होंगे।1. रंगबाज सीजन 4 रंगबाज एक एक्शन क्राइम ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2018 में आया था। तीसरा सीजन साल 2022 में आया था। इस सीरीज के अबतक की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। सीरीज जल्द ही जी5 पर आएगी। जी5 पर सीरीज का पहला लुक रिलीज करतचे हुए कैप्शन लिखा गया- अब इंसाफ नहीं.अब फैसला होगा। लोमड़ियों की पूरी ...