कन्नौज, मार्च 16 -- कन्नौज। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय सौरिख के तत्वावधान में छिबरामऊ के एक कालेज में जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र सिंह और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अनीता रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी। जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल क...