प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड स्थित जी-5 बिल्डिंग को गुरुवार को अचानक खाली कराने के आदेश से रेलकर्मियों में आक्रोश फैल गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीनियर डीईएन और विभागीय टीम कार्यालय खाली कराने पहुंची, जिससे ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। यहां यातायात लेखा कार्यालय और गति शक्ति यूनिट संचालित हो रहे थे।सूचना मिलते ही नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री एसके सिंह और डीएस यादव मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ नारेबाजी की। नेताओं ने बिना पूर्व सूचना कार्रवाई को तुगलकी फरमान बताते हुए निर्णय वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश नहीं बदला गया तो आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने भी मंडल मंत्री सभाजीत चौबे के नेतृत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.