नई दिल्ली, अगस्त 4 -- नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सितंबर के अंत में अमेरिका के मिलवॉकी में होने वाली जी-20 व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल हो सकते हैं। जी-20 देशों के व्यापार मंत्रियों की यह दो-दिवसीय बैठक विस्कॉन्सिन राज्य के मिलवॉकी में 30 सितंबर से शुरू होगी। वर्ष 2026 के लिए जी20 की अध्यक्षता अमेरिका के पास है। अधिकारी ने कहा कि गोयल इस बैठक के इतर अपने समकक्ष मंत्रियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14-15 दिसंबर को फ्लोरिडा के मियामी स्थित ट्रंप नेशनल डोरल में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...