धनबाद, जुलाई 23 -- धनबाद। बीबीएमकेयू ने यूजी सेमेस्टर पांच (सीबीसीएस एक्स रेग्यूलर सेशन 2020-23 व 21-24) के छात्रों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा एक अगस्त से शुरू होगी, जो छह अगस्त तक निर्धारित है। दूसरी पाली में दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा होगी। विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह ने संबंधित आदेश जारी कर दिया है। वहीं यूजी सेमेस्टर छह सत्र-2023-27 व एक्स रेग्यूलर-2022-26 के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 30 से शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...