फतेहपुर, जनवरी 24 -- फतेहपुर। जी राम जी योजना से मजदूरों की आर्थिक दशा सुधरेगी। गरीब, किसान के जीवन स्तर में भी सुधार होगा। शनिवार को हसवा ब्लाक के एकारी गांव में यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योजना का लक्ष्य है कि मजदूरों को अधिक से अधिक लाभ हो। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया। कार्यक्रम के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने गांव में नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पार्क से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को स्वास्थ्य व मनोरंजन की सुविधा मिलेगी। इसके पश्चात उन्होंने गांव के अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम के आयोजन कमल साहू ने आभार व्यक्...