बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय भाजपा मंडल कार्यालय में सोमवार को 'जी राम जी' योजना की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल ने कहा कि इस योजना में रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गयी है। इस योजना से ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभय नंदन पांडेय ने किया। मौके पर अभिषेक भारती, अमरजीत कुमार सिंह, प्रणव देव आनंद, अभिषेक कांत, कुमारी प्रियंका सिंह, कमलेश मांझी, प्रियंका कुमारी, दीपा कुमार, चितरंजन कुमार, रवि कुमार, ललन प्रसाद, नरेश पंडित, उमेश, अनिल कुमार, कृष्णबल्लभ मालाकार, सनी कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.