शामली, सितम्बर 19 -- शामली। ग्रामीण परिवारों को रोजगार देने के लिए लागू विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत शामली में काम शुरू हो गया है। जिले की 230 ग्राम पंचायतों में से 81 पंचायतों में काम प्रगति पर है। 22 जुलाई में इन कार्यों में 1062 अकुशल श्रमिकों के नियोजन की क्षमता दर्ज की गई। जबकि 214 कार्यों पर मस्टर रोल जारी हो चुका था। यानी जिले की करीब 35 फीसदी ग्राम पंचायतों में योजना के तहत काम शुरू हो चुका था। अब विभाग के सामने ज्यादा से ज्यादा जॉबकार्ड धारकों को काम से जोड़ने और रोजगार की गति बढ़ाने की चुनौती है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी व्यवस्था में बदलाव करते हुए एक जुलाई 2026 से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानि वीबी जी राम जी लागू किया है। इसके तहत ग्रामीण परिवार को वित्तीय वर्ष में 125 दिन तक र...