मुंगेर, जनवरी 30 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के दरियापुर स्थित इंद्रलोक भवन में गुरुवार को भाजपा धरहरा दक्षिण मंडल द्वारा विकसित भारत जी राम जी योजना के विषय पर कार्यशाला सह संगठनात्मक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रचूड़ साक्षी ने की। कार्यशाला में योजना के उद्देश्यों, भविष्य की रणनीति, लाभार्थियों तक पहुंच एवं संगठन की प्रभावी भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता ने कहा कि जी राम जी योजना गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग के विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में नए अवसर सृजित करेगी और जीवन स्तर को बेहतर बनाने में कारगर साबित होगी। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार ने कहा कि यह योजना आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत आधार प्रदान करेगी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.