पूर्णिया, जनवरी 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि जी राम जी योजना पर विपक्ष के नेताओं द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इस योजना को धर्म से जोड़ा जा रहा है, जबकि यह योजना जी राम जी का फुल फॉर्म को देखें तो जी का मतलब गारंटी, आर का मतलब रोजगार और ए से आजीविका और एम मिशन और फिर जी का मतलब गारंटी है। गारंटी, रोजगार आजिविका मिशन, गारंटी है, लेकिन इसमें राम होने के कारण इसे धर्म से जोड़ा जा रहा है। मंत्री शनिवार को समाहरणालय स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले मनरेगा की योजना में भ्रष्टाचार था। गलत तरीकों से मजदूरों से पैसा निकालने का काम किया जाता था। अब इस योजना में कई नई सुधार किए गए हैं। इससे मजदूरों को इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.