जौनपुर, जनवरी 26 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। जी राम जी योजना पर रविवार को नगर के एक पैलेस में संगोष्ठी हुई। इसमें राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि इस योजना में भाजपा सरकार ने न्यूनतम रोजगार की गारंटी के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी है। कांग्रेस द्वारा शुरू की गई मनरेगा योजना अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार का शिकार हो चुकी थी। पांच मजदूर काम करते थे और 25 मजदूरों का भुगतान किया जाता था। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार ने योजना को पारदर्शी बनाते हुए मजदूरों के पैसे सीधे उनके खातों में भेजने का प्रावधान किया है। सांसद ने बताया कि योजना में मासूम बच्चों का भी ध्यान रखा गया है। यदि किसी महिला मजदूर के छोटे बच्चे हैं और वह काम पर जाती है तो बच्चों की देखभाल के लिए अन्य महिला मजदूरों को नियुक्त किया जाएगा, जिन्हें समान वेतन दिया...