उरई, मार्च 17 -- उरई। जी राम जी योजना की बदहाली को लेकर जिला व शहर कांग्रेसियों ने विकास भवन का घेराव करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शासन प्रशासन पर जी राम जी का कमजोर करते हुए बड़ी संख्या में मजदूरों का भुगतान न किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान सीडीओ ने कांग्रेसियों से वार्ता की और आश्वासन दिया जल्द कार्रवाई होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर व शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में विकास भवन में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए विरोध जताया। जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर, पार्टी नेता लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, देवेंद्र तोमर ने कहा कि जी राम जी योजना को बजट देने के नाम पर सरकार खाना...