कटिहार, जुलाई 22 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: पहली जुलाई से मनरेगा की जगह विकसित भारत ग्रामीण रोजगार व आजीविका मिशन जी राम जी अधिनियम लागू किया गया है l फसल बुआई और कटनी के दौरान नई व्यवस्था के तहत न तो कोई योजना ली जाएगी और न काम शुरू किया जाएगा l धान रोपनी को लेकर जिले में इसके लिए 15 जुलाई तक की तिथि थी l हालांकि 15 जुलाई के बाद भी जी राम जी के तहत कोई योजना नहीं ली गई है l तत्काल मनरेगा से चयनित योजना का ही काम पूरा कराया जाएगा l विभागीय जानकारी के मुताबिक जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर जी राम जी को लेकर योजना चयन और क्रियान्वयन को लेकर दिशा निर्देश प्राप्त होगा l नई व्यवस्था में निजी और सार्वजनिक दोनों तरह के काम कराए जाएंगे l निजी क्षेत्र में पौधारोपण, वर्मी कंपोस्ट तैयार करने, बकरी और मुर्गी शेड का निर्माण, खेत, पोखर आदि शामिल हैं l वह...